मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर मनमानी व

भरत सिंह चौहान / जांजगीर चांम्पा। CG NEWS : नवगठित नगर पंचायत बम्नीडीह से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ मुख्य नगर पालिका अधिकारी राधाचरण तिवारी पर मनमानी करने और रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
नगर पंचायत बम्नीडीह के गठन के बाद से स्थानीय कर्मचारी और जनप्रतिनिधि अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच मुख्य नगर पालिका अधिकारी राधाचरण तिवारी पर कामकाज में लापरवाही, मनमानी और रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार, कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि राधाचरण तिवारी वेतन, पारिश्रमिक और अन्य भुगतान संबंधी फाइलों को अनावश्यक रूप से रोककर रखते हैं और काम आगे बढ़ाने के लिए पैसों की मांग करते हैं। बताया जा रहा है कि सीएमओ का कहना होता है कि “जब तक कुछ मिलेगा नहीं, कोई काम नहीं होगा।” इस कथित रवैये से नगर पंचायत क्षेत्र के लोग बेहद परेशान हैं।

स्थानीय एक सरपंच ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि एक छोटे से काम के लिए उनसे 10,000 रुपए की मांग की गई थी। सरपंच के अनुसार, उन्होंने मजबूरी में 5,000 रुपए फोन-पे के माध्यम से भुगतान किया, जिसका उनके पास सबूत मौजूद है। सरपंच ने यह भी कहा कि इसकी लिखित शिकायत मुख्यमंत्री तक भेज दी गई है और कार्रवाई की उम्मीद है।
फिलहाल मामले की शिकायत उच्च स्तर तक पहुँच चुकी है और अब देखने वाली बात यह है कि प्रशासन इस आरोप पर आगे क्या कदम उठाता है।

Source link





