मोदी-मैक्रों की मुलाकात, भारत-फ्रांस रिश्तों की मजबूती पर जोर

G20 Summit: नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में जारी G20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के प्रति आभार जताते हुए भारत–फ्रांस मित्रता को और प्रगाढ़ बनाने का संकल्प व्यक्त किया। राष्ट्रपति मैक्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, “धन्यवाद मेरे मित्र नरेंद्र मोदी। देश तभी आगे बढ़ते हैं जब वे साथ मिलकर कार्य करते हैं। भारत–फ्रांस की दोस्ती अमर रहे।” प्रधानमंत्री मोदी ने भी मुलाकात को अत्यंत सार्थक बताते हुए कहा कि कई मुद्दों पर उपयोगी चर्चा हुई और दोनों देशों के संबंध विश्व के लिए सकारात्मक शक्ति साबित हो रहे हैं।


G20 Summit: सम्मेलन के दूसरे सत्र में पीएम मोदी ने प्राकृतिक आपदाओं में हो रही वृद्धि पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में आपदाओं की आवृत्ति और प्रभाव बढ़ रहा है, जो मानवता के लिए चुनौती है। मोदी ने याद दिलाया कि भारत ने अपनी 2023 G20 अध्यक्षता के दौरान डिजास्टर रिस्क रिडक्शन वर्किंग ग्रुप का गठन किया था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका द्वारा इस मुद्दे को प्राथमिकता देने की सराहना की। साथ ही उन्होंने विकास-केंद्रित आपदा प्रबंधन दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया और G20 देशों की स्पेस एजेंसियों के सैटेलाइट डेटा को साझा करने हेतु ‘G20 ओपन सैटेलाइट डेटा पार्टनरशिप’ बनाने का प्रस्ताव रखा, जिससे विशेषकर ग्लोबल साउथ को लाभ मिलेगा।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button