रंगीटोला में खुलेगी शराब दुकान, ग्रामीणों ने

राजनांदगांव। CG NEWS : जिले के चिचोला क्षेत्र स्थित रंगीटोला से बड़ी संख्या में ग्रामीण आबकारी विभाग पहुंचे और यहां स्वीकृत शराब दुकान को शीघ्र खोलना मांग की। ग्रामीणों ने आबकारी सहायक आयुक्त को ग्रामीणों की ओर से अनापत्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि यहां शराब दुकान खुलने से किसी को भी आपत्ति नहीं है।

ग्राम रंगीटोला में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर विरोध किए जाने की चर्चा हो रही थी, इसी बीच आज बड़ी संख्या में ग्रामीण आबकारी विभाग पहुंचे और विरोध की खबरों को गलत बताते हुए गांव में प्रस्तावित शराब दुकान को खोलने मांग की है। यहां पहुंचे ग्रामीणों ने आबकारी सहायक आयुक्त को बताया कि मंगलवार को गांव में एक बैठक ग्राम पटेल के नेतृत्व में आयोजित की गई थी। इस बैठक में सभी ने एकमत होकर निर्णय लिया कि गांव में शराब दुकान खुलनी चाहिए। गांव के पटेल पुनाराम कुंजाम, लाल बहादुर सिंह जादव, आनंद सिन्हा सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि गांव में शराब दुकान खोलना चाहिए, इसका कोई भी विरोध नहीं है ।

– Advertisement –

Ad image

ग्रामीणों के द्वारा शराब दुकान खोले जाने की मांग को लेकर प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने कहा नि सभी ने गांव में दुकान खोलने सहमति दी है, पहले भी गांव से प्रस्ताव लिया गया था तभी दुकान स्वीकृत हुई थी, ग्रामीणों की मांग पर दुकान खोलने की प्रक्रिया की जाएगी।

मंगलवार को रंगीटोला में शराब दुकान का विरोध होने को लेकर समीप के ग्राम पंचायत नारायणगढ़ से पहुंचे लोगों ने उक्त शराब दुकान को अपने गांव में खोलने की मांग की थी, लेकिन आज रंगीटोला के लोगों ने आबकारी विभाग में पहुंचकर गांव में कोई भी आपत्ति नहीं होने को लेकर प्रस्तावित जगह पर ही शराब दुकान खोलने मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि यहां दुकान रंगीटोला में ही खुलनी चाहिए।

– Advertisement –

Ad image

Source


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button