प्राथमिक शाला में बच्चों से ढुलवाया जा रहा

जांजगीर चांम्पा। CG VIDEO : बलौदा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां प्राथमिक शाला के नन्हे बच्चों से पानी ढुलवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शिक्षा के मंदिर में बच्चों के सिर पर पानी से भरे बर्तन उठवाए जाने से अब जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जनपद प्राथमिक शाला करमा का यह वीडियो लोगों को चौंका रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छोटे-छोटे बच्चे सिर पर पानी से भरे बड़े बर्तन उठाकर स्कूल परिसर में चलते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ बच्चे बाल्टियों में पानी भरकर स्कूल के कार्यालय की ओर ले जाते भी दिखाई दे रहे हैं।
हैरानी की बात यह है कि इस दौरान स्कूल की प्रधानपाठिका भी मौके पर मौजूद दिखाई दे रही हैं। इसके बावजूद बच्चों से इस तरह का काम कराए जाने पर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

जहां बच्चों को शिक्षा और बेहतर माहौल मिलना चाहिए, वहां उनसे इस तरह का काम करवाया जाना कई सवाल खड़े कर रहा है।
जब इस मामले में प्रधानपाठिका से जानकारी लेने की कोशिश की गई, तो उन्होंने मीडिया से ही स्कूल में प्रवेश को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए।
वहीं, विकासखंड शिक्षा अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने भी व्यस्तता का हवाला देते हुए कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और अब सभी को प्रशासन के आधिकारिक जवाब और कार्रवाई का इंतजार है।

– Advertisement –

Ad image

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button