राजधानी में 5.5 करोड़ की ज्वेलरी लूट का खुलासा, 48 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने 300 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। अलग-अलग स्थानों पर लगे कैमरों से मिले फुटेज के आधार पर संदिग्धों की गतिविधियों और उनके संभावित रास्तों की कड़ियां जोड़ी गईं। तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जानकारियों के आधार पर पुलिस धीरे-धीरे आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ और जांच के बाद बड़ी मात्रा में लूटी गई ज्वेलरी बरामद करने में सफलता मिली। पुलिस के अनुसार अब तक 4.167 किलोग्राम सोने के आभूषण और 4.047 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।
मामले में दो आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी तलाश में अलग-अलग पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद लूट की वारदात से जुड़ी कुछ और महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की संभावना है। पुलिस अब यह पता लगाने में भी जुटी है कि वारदात की योजना किस तरह तैयार की गई थी और इसमें गिरफ्तार तथा फरार आरोपियों की अलग-अलग भूमिका क्या थी। इसके साथ ही लूटी गई शेष ज्वेलरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Source link




