राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम अब मेजर ध्यानचंद के नाम, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Rajiv Gandhi Khel Ratna Award now named after Major Dhyan Chand, Congress objected
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने एक अहम फैसले में देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया है. इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि भारत के बहुत से लोगों ने खेल रत्न अवार्ड का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर करने का अनुरोध किया था. उनके विचारों का सम्मान करते हुए खेल रत्न पुरस्कार को अब से मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाएगा.
राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद अवार्ड करने पर कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति जताई है. इस पर भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कहा अब तक ये सम्मान किसी एक परिवार के नाम पर ही था. लेकिन हम किसी परिवार या जननेता का नहीं बल्कि उनका सम्मान करते हैं. जिन्होंने उस क्षेत्र में काम किया है.




