रायगढ़ में रेड, गांजा तस्कर और शराब कारोबारी गिरफ्तार

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस द्वारा मादक पदार्थों और अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 4 मई 2026 को साइबर थाना और पुसौर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गांजा और शराब के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की गई, वहीं तमनार और छाल पुलिस ने भी अलग-अलग कार्रवाई कर शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई में कुल 6 किलो गांजा, 259 पाव देशी प्लेन शराब और 31 लीटर महुआ शराब की जप्ती की गई है । आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है ।
*पान दुकान के पीछे छिपाकर रखे गांजे के साथ गुलाब यादव गिरफ्तार, पुसौर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त रेड
थाना पुसौर और साइबर थाना की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पुसौर सोढापाठ मंदिर के पास एक व्यक्ति अपने पान ठेला के पीछे गांजा बिक्री के लिए छिपाकर रखा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी, जहां आरोपी गुलाब यादव को संदिग्ध गतिविधि करते पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अलग-अलग पैकेटों में कुल *6.200 किलोग्राम गांजा* कीमत करीब *₹62,000* बरामद किया गया। आरोपी ने स्वयं आर्थिक लाभ अर्जित करने हेतु ओडिसा राज्य में गांजा सस्ता कीमत पर मिलने से अंजान व्यक्तियो से मादक पदार्थ गांजा को खरीद कर लाना एवं बिक्री करना बताया। गुलाब यादव पिता स्व0 नान्हु यादव उम्र 55 वर्ष साकिन पुसौर बस स्टैंड के कृत्य पर थाना पुसौर में आरोपी के विरूद्ध 20बी एनडीपीएस एक्ट कार्यवाही की गई है ।
झाड़ियों में छिपाकर रखी 259 पाव देशी शराब बरामद, दीपेश ठाकुर गिरफ्तार
गांजा कार्रवाई के दौरान ही पुलिस को सूचना मिली कि सोढापाठ मंदिर के पास झाड़ियों में भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखी गई है। तत्काल रेड कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी दीपेश ठाकुर को मौके से पकड़ा। आरोपी के कब्जे से *259 पाव देशी प्लेन शराब* कुल *46 लीटर 620 एमएल* कीमत करीब *₹20,720* बरामद की गई। आरोपी दीपेश ठाकुर पिता शिवप्रसाद ठाकुर उम्र 34 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 01 बोरोडीपा पुसौर थाना पुसौर के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया।
दोनों कार्रवाई में निरीक्षक थाना प्रभारी पुसौर हर्षवर्धन सिंह बैस, पुलिस थाना प्रभारी साइबर विजय चेलक, उप निरीक्षक कुंदनलाल गौर, थाना साइबर के सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार सारथी, आरक्षक जगमोहन ओगरे, गोविंद पटेल, मनोज पटनायक और रोशन एक्का तथा थाना पुसौर के आरक्षक अनुप साव, दिलीप सिदार की अहम भूमिका रही है ।
महलोई चौहानपारा में महिला के घर रेड, 12 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
थाना तमनार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम महलोई चौहानपारा में अवैध शराब बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पूछताछ में महिला आरोपिया रजनी चौहान पति आनंदराम चौहान उम्र 42 वर्ष सा. ग्राम महलोई चौहानपारा ने शराब बिक्री करना स्वीकार किया और अपने घर के बाड़ी में छिपाकर रखी *12 लीटर कच्ची महुआ शराब* कीमत *₹2,400* बरामद कराई। महिला के विरुद्ध *धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट* के तहत कार्रवाई की गई।
छाल पुलिस की दोहरी कार्रवाई, महिला आरोपिया और फरार शराब कारोबारी दोनों गिरफ्तार
थाना छाल पुलिस ने पिछले दो दिनों में लगातार दो कार्रवाई करते हुए ग्राम ऐडूकला में महिला आरोपिया *तुलेश्वरी यादव* को उसके बाड़ी से *9 लीटर महुआ शराब* के साथ गिरफ्तार किया। महिला पर धारा 34 (2), 59 (क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है ।
वहीं पूर्व के आबकारी प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी *प्रदीप कुमार बेहरा* को भी पुलिस ने मुखबिर सूचना पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। ज्ञात हो कि छाल पुलिस ने दिनांक 23.03.2026 छाल पुलिस द्वारा शराब रेड की बड़ी कार्रवाई कर ग्राम बेहरामार में आरोपी प्रदीप कुमार बेहरा के घर रेड कार्यवाही किया गया था जिस दौरान आरोपी प्रदीप बेहरा घर से फरार हो गया था उसके साथ शराब बनाने और बचने में सहयोगी रहे आरोपी जयपाल राठिया को मौके पर पकड़ा गया था जिसे अपराध क्रमांक 63/2026 धारा 34 (2), 59 (क) आबकारी एक्ट में रिमांड पर भेजा गया था, मामले का मुख्य आरोपी प्रदीप बेहरा फरार था ।
उक्त आबकारी एक्ट के मामले फरार आरोपी प्रदीप बेहरा के उसके घर पर होने की सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर रेड कार्रवाई किया गया । पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी प्रदीप बेहरा गांव आकर फिर से लुक छिप कर शराब बेचने लगा है । आरोपी कोसे शराब बिक्री करने के संबंध में पूछताछ करने पर ग्राम बेहरामार सिंह ढाबा के पास रोड किनारे झाडियों में छुपाकर रखना बताया जिसे उसके मेमोरेंड मपर 10 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 2000/- रूपये की जप्ती की गई है । आरोपी प्रदीप कुमार बेहरा पिता स्व० लक्ष्मीनारायण बेहरा उम्र 38 साल साकिन बेहरामार थाना छाल जिला रायगढ़ छ०ग० को पूर्व में अपराध क्रमांक 63/2026 धारा 34 (2)59 (क) आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। रायगढ़ पुलिस द्वारा *“ऑपरेशन आघात”* के तहत जिले में नशे और अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
Source link




