रायपुर में धारदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, आम लोगों को डरा रहा था आरोपी

Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए धारदार चाकू के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पृथ्वीराज चौहान (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई रायपुर पुलिस द्वारा नॉर्थ जोन क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान की गई।

पुलिस उपायुक्त

(नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में थाना प्रभारियों की टीम लगातार असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों, चाकूबाजों और संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी व चेकिंग कर रही है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 14 फरवरी 2026 को सन्यासी पारा अंडर ब्रिज के पास एक व्यक्ति द्वारा धारदार स्टील का चाकू लहराकर राहगीरों को डराने की सूचना थाना खमतराई थाना को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर हवा में लहराते हुए आम लोगों को भयभीत करता मिला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अंडर ब्रिज के दोनों ओर से घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम पृथ्वीराज चौहान, पिता मुकेश चौहान, निवासी छोटापारा RVH कॉलोनी, थाना खमतराई रायपुर बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार स्टील चाकू बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 96/2026 के तहत धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पूर्व में पॉक्सो एक्ट के एक मामले में जेल में निरुद्ध रह चुका है, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि का भी संकेत मिलता है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर लोगों में दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। राजधानी में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button