रायपुर में श्रमिक सम्मान सम्मेलन, कांग्रेस श्रमिकों के अधिकार और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध

दीपक बैज ने प्रकोष्ठ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मोहम्मद सिद्दीक के नेतृत्व में यह प्रकोष्ठ लगातार सक्रिय रूप से काम कर रहा है और इसे पार्टी के मुख्य मोर्चा संगठनों के बराबर खड़ा किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में कहीं भी श्रमिकों के साथ अन्याय या दुर्घटना होती है तो कांग्रेस का यह प्रकोष्ठ सबसे पहले उनकी मदद के लिए आगे आता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, पूर्व विधायक गुलाब कमरों, पीसीसी उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष पंकज शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने श्रमिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने स्वागत भाषण में बताया कि प्रकोष्ठ राज्य के सभी जिलों और शहरों में सक्रिय है और लगातार श्रमिकों के हित में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन हर जरूरतमंद श्रमिक के साथ खड़ा है। इस अवसर पर प्रदेशभर से लगभग 400 श्रमिकों को सम्मानित किया गया। उन्हें लंच बॉक्स, श्रीफल और गमछा देकर सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बलरामपुर, भिलाई, दुर्ग ग्रामीण, कांकेर, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, रायपुर, सरगुजा, बालोद, महासमुंद, खैरागढ़ और धमतरी सहित कई जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
Source link



