रायपुर में 5 जुआरियों का पुलिस ने निकाला जुलूस

Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के आरंग में खुलेआम जुआ खेलने की लगातार शिकायतों के बाद पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए न केवल जुआरियों को गिरफ्तार किया, बल्कि गुरुवार को उनका जुलूस निकालकर पूरे इलाके में सख्त संदेश दे दिया कि असामाजिक गतिविधियों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर ग्राम गुल्लू में दबिश दी गई, जहां जुआ खेलते हुए महेंद्र वर्मा, रमेश देवांगन, श्यामलाल लोधी और पुरुषोत्तम जोशी को रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपियों के पास से ₹45,000 नगद जब्त किए गए हैं। पूछताछ में सामने आया कि यह सारा जुआ कुख्यात गुंडा और हिस्ट्रीशीटर रोहित यादव चला रहा था, जो आरंग थाना क्षेत्र में लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। पुलिस ने रात में उसे भी गिरफ्तार कर लिया। रोहित इस जुआ रैकेट का मुख्य संचालक और नाल था।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button