रायपुर सेक्टर टेबल टेनिस स्पर्धा में

रायपुर। CG SPORTS NEWS : उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के तत्वावधान में शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ कॉलेज रायपुर में 19 सितंबर को रायपुर सेक्टर स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 12 और महिला वर्ग की 7 महाविद्यालयीन टीमों ने हिस्सा लिया।

पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज रायपुर ने शंकराचार्य कॉलेज रायपुर को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इससे पहले सेमीफाइनल में अग्रसेन कॉलेज ने शासकीय विज्ञान महाविद्यालय को 3-1 से, जबकि शंकराचार्य कॉलेज ने शासकीय आत्मानंद महाविद्यालय को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

– Advertisement –

Ad image

महिला वर्ग के फाइनल में विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज को 3-0 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। सेमीफाइनल में यूटीटी ने सेठ फूलचंद महाविद्यालय नवापारा को 3-0 से, जबकि अग्रसेन कॉलेज ने शासकीय दुर्गा बाई महिला महाविद्यालय को 3-0 से हराया।

रायपुर सेक्टर की टीम का चयन

प्रतियोगिता के दौरान रायपुर सेक्टर की पुरुष एवं महिला टीम का भी चयन किया गया। पुरुष टीम में रामजी कुमार (पेलोटी कॉलेज), यशवंत डेकाटे (विप्र कॉलेज), नागेश्वर साहू (शासकीय बीपीआर महाविद्यालय आरंग), आशीष सिंह यादव (पं. हरिशंकर कॉलेज) और चेतन गांधी (महाराजा अग्रसेन कॉलेज) का चयन हुआ।

– Advertisement –

Ad image

वहीं महिला टीम में प्रियंका पटेल (शासकीय पीजी कॉलेज धमतरी), हरितिमा अग्रवाल (पेलोटी कॉलेज), अलीफिया हुसैन (शासकीय विज्ञान महाविद्यालय) और आस्था समर्थ (यूटीटी) को शामिल किया गया है। प्रियांशु विश्वकर्मा (शंकराचार्य कॉलेज) और हिमानी साहू (महाराजा अग्रसेन कॉलेज) को स्टैंडबाय खिलाड़ी रखा गया है।

विजेता खिलाड़ियों और टीमों को महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अंजलि भटनागर एवं सेवानिवृत्त क्रीड़ा अधिकारी डॉ. रामानंद यदु ने पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर प्रकाश चंद्रवंशी, टूर्नामेंट ऑब्जर्वर शिव पांडे, डॉ. रिंकू तिवारी, डॉ. प्रमोद मेने, डॉ. कार्मिष्ट शमभरकर, डॉ. तुलाराम बांधे, डॉ. कोमल वर्मा, रीना ध्रुव, ललित कुर्रे, मिर्जा बेग, डॉ. उपासना सिंह, मुकेश सिन्हा, मनोज प्रधान सहित बड़ी संख्या में क्रीड़ा अधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के निर्णायक इंटरनेशनल अंपायर प्रवीण निरापुरे एवं अभिनव शर्मा रहे। आयोजन सचिव एवं क्रीड़ा अधिकारी रूपेंद्र सिंह चौहान ने प्रतियोगिता और चयनित टीमों की जानकारी दी।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button