राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन व राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान शुरू

Jagdalpur. जगदलपुर। जगदलपुर शासन के निर्देशानुसार दिनांक 27 फरवरी 2025 को तोकापाल विकासखण्ड में 168 बूथ बनाकर एवं सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में एमडीए कॉर्नर बनाकर फाईलेरिया से बचाव एवं कृमि से मुक्ति हेतु सध्या 5 बजे तक 24238 लोगों को दवा सेवन कराया गया। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार विकासखंड तोकापाल में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से कुल 168 बूथ बनाकर एक सप्ताह में कुल 86194 जनसंख्या को दवा सेवन कराने का लक्ष्य रखा गया है. इस हेतु विकासखण्ड को चार सेक्टर में विभक्त कर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तोकापाल द्वारा सम्बन्धित विभाग प्रमुखों को पत्र जारी कर अलग से निर्देश दिया

गया है।

साथ ही विकासखण्ड के सभी कोटवारों को कार्यक्रम के दो दिवस पूर्व से मुनादी करने हेतु कहा गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषभ साब द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण कर तीनों विभाग के अमलों को विद्यालयों में आवश्यक जानकारी दी गयी थी, और संबंधित विभागों द्वारा लगातार प्रचार-प्रसार भी किया गया था। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सम्मानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी लिया जा रहा है। कार्यक्रम को सम्पन्न बनाने हेतु तीनों विभाग के विभाग प्रमुखों के अतिरिक्त बीपीएम अल्का वैद्य एवं बीईई जिली मण्डावी को सेक्टरवार निगरानी हेतु जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही कुष्ठ सहायक शिवनारायण पाण्डे को स्थानीय बोली में प्रचार-प्रसार का दायित्व दिया गया था। इस दौरान बताया गया कि एक सप्ताह में तोकापाल विकासखण्ड में दवा खिलाने का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जायेगा। जो लोग किसी कारणवश बूथ में नहीं आ सकेंगें उन्हे चार दिन पश्चात् 03 मार्च से घर-घर जाकर फाईलेरिया (हाथीपांव) एवं कृमि से बचाव हेतु दवा सेवन कराया जायेगा।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button