रेंजर की दबंगई का वीडियो वायरल, बीच

गरियाबंद। CG VIDEO : जिले में रेंजर की दबंगई का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि रेंजर ने बीच सड़क यात्री बस रोककर चालक के साथ गाली-गलौज की।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात रायपुर से देवभोग आ रही शारदा ट्रेवल्स की बस को कालिमाटी के पास उदंती अभ्यारण्य के इंदागांव परिक्षेत्र के रेंजर ने सरकारी बोलेरो अड़ाकर रोक दिया। बस चालक यशवंत बंजारे का आरोप है कि साइड नहीं देने की बात पर रेंजर ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और करीब आधे घंटे तक बस रोके रखा। चालक ने डायल 112 पर सूचना देने के बाद इंदागांव थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इंदागांव थाना प्रभारी ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।

CG NEWS : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मांग को लेकर सामने आया टीएस सिंह देव का बयान, पढ़िए
Source link




