लखीमपुर पर रमन सिंह ने कहा – सरकार आदिवासियों – किसानों के साथ कर रही अन्याय, सिलगेर में भी यही हुआ, मुख्यमंत्री भूपेश ने पूछा – रमन सिंह क्यों नहीं गए सिलगेर

Raman Singh said on Lakhimpur - Government is doing injustice to tribals - farmers, the same thing happened in Silger, Chief Minister Bhupesh asked - why Raman Singh did not go to Silger

रायपुर। लखीमपुर खीरी की घटना ने उत्तर प्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ की भी सियासी माहौल को गरमा दिया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सक्रियता पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने तंज कसते हुए सिलगेर का जिक्र किया है. इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए उल्टे भाजपा को कटघरे में खड़ा किया है.

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि उप्र के लखीमपुर खीरी में हुई घटना बेहद दुःखद है, लेकिन लाशों पर राजनीति करना क्या सही है? बस्तर के सिलगेर में पुलिस की गोली से कई आदिवासी किसान मारे गये, 5 महीने से वो आंदोलन कर रहे हैं. लेकिन  राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और भूपेश बघेल में से कौन मिलने गया. यह दोहरा रवैया क्यों?

इस आरोप पर दिल्ली रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चर्चा में कहा कि सिलगेर में भाजपा को जाने से हमने नहीं रोका, वो खुद ही नहीं गए. रमन सिंह क्यों नहीं गए. वो आधे से लौटकर वापस आ गए. हमने किसी को नहीं रोका, ये क्यों रोक रहे हैं. हम क्यों पीड़ित परिवार से नहीं मिल सकते.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button