लाल किला कार धमाका मामला, NIA ने 10 आतंकियों के खिलाफ दायर की 7,500 पन्नों की चार्जशीट

Red Fort car blast case: नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर 2025 को हुए भीषण कार धमाके मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 7,500 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट दाखिल की है। इस आतंकी हमले में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। धमाके के कारण आसपास के इलाके में भारी नुकसान भी हुआ था।

अल-कायदा से प्रेरित संगठन से जुड़े थे आरोपी


NIA के मुताबिक, चार्जशीट में शामिल सभी 10 आरोपी आतंकी संगठन “अंसार गजवत-उल-हिंद (AGuH)” से जुड़े थे, जिसे अल-कायदा से प्रेरित संगठन बताया गया है। मुख्य आरोपी उमर उन नबी की धमाके में ही मौत हो गई थी। इसके अलावा आमिर राशिद मीर, जसीर बिलाल वानी, डॉ. मुजम्मिल शकील, डॉ. अदील अहमद राथर, डॉ. शाहीन सईद, मुफ्ती इरफान अहमद वागे, सोयाब, डॉ. बिलाल नसीर मल्ला और यासिर अहमद डार के नाम भी चार्जशीट में शामिल हैं।

जांच में हुए कई बड़े खुलासे


जांच में पता चला कि कुछ आरोपी मेडिकल प्रोफेशनल थे, जो कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित थे। उन्होंने 2022 में श्रीनगर में गुप्त बैठक कर संगठन को दोबारा सक्रिय किया और “ऑपरेशन हेवेनली हिंद” शुरू किया। आरोपियों ने विस्फोटक तैयार करने, हथियार जुटाने और नए सदस्यों की भर्ती का काम किया। NIA ने बताया कि मामले की जांच कई राज्यों तक फैली हुई है और अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button