लाहौर और सियालकोट पर भारत का काउंटर अटैक, F-16 भी हुआ ढेर, पाकिस्तान को मिल रहा करारा जवाब

Operation Sindoor India’s counter attack on Lahore and Sialkot : नई दिल्ली। जम्मू में एयरपोर्ट पर पाकिस्तान के हमले की नाकाम कोशिश के बाद भारत ने काउंटर अटैक मिशन लॉन्च कर दिया है। भारत ने पाकिस्तान पर जवाबी हमला कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सियालकोट और लाहौर पर हमला लॉन्च किया गया है। लाहौर के एयर डिफेंस सिस्टम को भारत दिन में ही तबाह कर चुका है।


Operation Sindoor India’s counter attack on Lahore and Sialkot : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को ताजा घटनाक्रम से अवगत कराया। पीएम लगातार स्थिति को मॉनिटर कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने सीडीएस जनरल अनिल चौहान और तीनों सेना प्रमुखों से भी बात की है। पाकिस्तान पर जवाबी हमला को अंजाम दिया गया है।


Operation Sindoor India’s counter attack on Lahore and Sialkot :  पाकिस्तान का F-16 भी हुआ ढेर


पाकिस्तान को मार पर मार पड़ रही है। गुरुवार रात उसने फिर हिमाकत की. बॉर्डर एरियाज में ड्रोन अटैक किया जिसे पूरी तरह न्यूट्रलाइज कर दिया गया। भारत ने पाकिस्तान के दो महंगे फाइटर जेट भी मार गिराए। चीन से मिला JF-17 और अमेरिका से लिया F-16 जेट भारत ने ढेर कर दिया है।


Operation Sindoor India’s counter attack on Lahore and Sialkot : आज पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के कई इलाकों में ड्रोन हमले की एक बार फिर नाकाम कोशिश की गई है। जम्मू में धमाके की आवाजें भी सुनी गई।



Operation Sindoor India’s counter attack on Lahore and Sialkot : जम्मू विश्वविद्यालय के पास भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने दो पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया। पाकिस्तान की ओर से जम्मू एयरपोर्ट, जम्मू रेलवे स्टेशन, चन्नी हिम्मत (जम्मू), आरएस पुरा (जम्मू से सटा बॉर्डर इलाका) में ड्रोन से हमले की नाकाम कोशिश की गई।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button