#Social

वर्मा ज्वेलर्स की धर्मशाला में प्रदर्शनी एवं बिक्री का आगाज


Hospice. धर्मशाला। वर्मा ज्वेलर्स सोलन व रोहडू की ओर से धर्मशाला में चार से सात अप्रैल तक प्रदर्शनी कॅम बिक्री फेस्ट आयोजित की जा रहा है। इसके शुभारंभ अवसर पर नगर निगम धर्मशाला की महापौर नीनू शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि, जबकि विशिष्ठ अतिथि के रूप में हिमाचली लोक गायक करनैल राणा मौजूदगी दर्ज करवाई। इस एग्जीबिशन में ट्रडिशनल के साथ-साथ आज के समय की ट्रेडिंग फैशनबेल ज्वैलरी भी खरीददारी कर सकेंगे। साथ ही पुराने गोल्ड को भी एक्सचेंज कर सकते हैं। इसमें 50 हजार तक आभूषण खरीद पर गोल्ड काइन उपहार प्रदान किया जाएगा, जबकि इससे

अधिक खरीददारी व दो काइन प्रदान किए जाएंगे। वर्मा ज्वैलर्स के एग्जिबेशन कम ऑपरेशन हेड संजय कुमार ने कहा कि वर्मा ज्वैलर्स सोलन पूरे हिमाचल सहित पूरे भारत में नाम बना चुका है। पिछले कुछ वर्षों में ज्वैलरी के क्षेत्र में 10 नेशनल अवार्ड से नवाजा जा चुका है। वर्मा ज्वैलर्स ने हिमाचल की परंपरागत ज्वेलरी बनाने का काम किया है। जिससे खोई हुई विरासत व संस्कृति को एक बार फिर से नई पहचान मिली है। अब धर्मशाला में चार से सात अप्रैल तक होटल सेंटर प्वाइंट में प्रदर्शनी चलेगी। 50 हजार की खरीददारी करने पर गोल्ड का क्वाइन दिया जाएगा, जोकि अधिक खरीददारी पर डबल किया जाएगा। इसके बाद पालमपुर होटल सरोवर में 10 से 13 अप्रैल तक प्रदर्शनी कॅम बिक्री आयोजित की जाएगी। साथ ही 18 से 21 अप्रैल को कांगड़ा के होटल ग्रैंड राज प्रदर्शनी चलाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button