वोट चोरी के मुद्दे पर शहर कांग्रेस ने निकाली

गरियाबंद। CG NEWS:  कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को विरोध रैली निकालकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सोनवानी के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए लोकतंत्र की रक्षा और मताधिकार की सुरक्षा की मांग उठाई। रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के प्रमुख ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया।

– Advertisement –

Ad image

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार और जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में सोमवार सुबह 11 बजे शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय स्थित वीर सुरेंद्र साय महाविद्यालय परिसर में एकत्रित हुए।

– Advertisement –

Ad image

यहां से विरोध रैली की शुरुआत की गई। रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च शुरू किया।

यह विरोध रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर के तिरंगा चौक तक पहुंची।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे लेकर चल रहे थे और वोट चोरी के कथित मामले को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

इस दौरान शहर अध्यक्ष प्रेम सोनवानी ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में बनाए रखने की साजिश की जा रही है।

पार्टी ने चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाते हुए इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है और इसकी निष्पक्षता बनाए रखना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है।

शहर कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से वोट चोरी के कथित मामले को आम जनता के बीच उठाने का प्रयास किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि जनता का लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।

तिरंगा चौक तक किया पैदल मार्च,,,,,वीर सुरेंद्र साय महाविद्यालय से शुरू हुई रैली बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के बाद तिरंगा चौक तक पहुंची।

पूरे मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सोनवानी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वोट चोरी के आरोपों और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों को लेकर पार्टी अपना विरोध जारी रखेगी। वहीं, कांग्रेस ने लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा को अपनी प्रमुख मांग बताया।

इस दौरान शहर अध्यक्ष प्रेम सोनवानी मुकेश रामटेक अवध राम यादव प्रतिभा पटेल सुरजीत कुतरे नरेंद्र सिंह रितिक सिंह छगन यादव निरंजन प्रधान कादर हिंगोरा के साथ शहर कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button