‘रायपुर रास’ सीजन-5 में गरबा की

रायपुर। RAIPUR NEWS : राजधानी रायपुर के होटल बेबीलोन में 16 और 17 अक्टूबर को पारंपरिक गरबा उत्सव ‘रायपुर रास’ सीजन-5 का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस आयोजन में बॉलीवुड अभिनेत्री अमायरा दस्तूर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कैबिनेट के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, महिला आयोग की अध्यक्ष ममता साहू, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला, सुनील कुकरेजा और आयोजन समिति के अध्यक्ष सार्थक शर्मा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

– Advertisement –

Ad image

अमायरा दस्तूर की मौजूदगी बनी आकर्षण का केंद्र

बॉलीवुड अभिनेत्री अमायरा दस्तूर ने अपनी मौजूदगी से गरबा उत्सव की रौनक बढ़ा दी। उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों, गरबा और डांडिया की धूम के बीच अभिनेत्री की मौजूदगी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। आयोजन में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और पारंपरिक गरबा की धुनों पर नृत्य किया।

– Advertisement –

Ad image

छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल

‘रायपुर रास’ सीजन-5 में पारंपरिक गरबा संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय परंपराओं की झलक देखने को मिली। इस बार आयोजन को छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति से जोड़ने के लिए विशेष पहल की गई। सुआ, ददरिया, करमा और पंथी गीतों की धुनों को पारंपरिक गुजराती गरबा बीट्स के साथ जोड़ने की योजना के जरिए छत्तीसगढ़ी और गुजराती संस्कृति के संगम को बढ़ावा दिया गया।

चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने की आयोजन की सराहना

ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने ‘रायपुर रास’ सीजन-5 के आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी परंपराओं और विरासत को सहेजने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। पारंपरिक गरबा के साथ छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति, लोकगीतों और व्यंजनों को बढ़ावा देने की पहल सराहनीय है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने के साथ सामाजिक मेल-मिलाप और आपसी भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button