#Social

शाहपुर ITI में इंटरव्यू 24 को


Shahpur. शाहपुर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रांगण में 24 जुलाई को खाली पद भरने के लिए सुजुकी मोटर गुजरात कंपनी इंटरव्यू लेगी । औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य इंजीनियर चैन सिंह राणा ने बताया कि गुजरात की उक्त कंपनी लिखित तथा मौखिक साक्षात्कार के लिए आ रही है स उन्होंने बताया कि इस कंपनी में जाने के लिए उम्मीदवार ने फिटर, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टूल एंड डाइमेकरए प्लास्टिक ,मोटर मैकेनिक,

पेंटर वायरमैन ट्रेड में की हो।

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को सैलरी सीटीसी 23,300 रुपए तथा इन हैंड 17, 100 महीना वजीफा मिलेगा। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई 2024 को सुबह 9:00 बजे कैंपस इंटरव्यू शुरू हो जाएगा। शाहपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट इंचार्ज प्रदीप चौधरी ने बताया कि इस इंटरव्यू में उम्मीदवार की उम्र 18 वर्ष से 24 वर्ष होनी चाहिए तथा उन्होंने बताया कि इसमें 2016 से लेकर 2024 फ्रेशर्स आईटीआई पास आउट अभ्यर्थी ही भाग ले सकते हैं । दसवीं में अभ्यर्थी के 40 प्रतिशत तथा आईटीआई में 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है स उन्होंने बताया कि उम्मीदवार अपने साथ ओरिजिनल दस्तावेज जैसे मार्कशीटए आधार कार्ड, तीन पासपोर्ट फोटो लेकर आएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button