#Social

J.P नड्डा ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि


New Delhi. नई दिल्ली। भारतीय संविधान के शिल्पकार और ‘भारत रत्न’ सम्मानित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई और उनके विचारों को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने अपने अद्वितीय संविधान निर्माण के माध्यम से भारत को एक लोकतांत्रिक, समतामूलक और न्यायपूर्ण राष्ट्र के रूप में आकार दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button