#Social
शिशु शिक्षा समिति, Assam की प्रांतीय चिंतन बिंदु क्रियान्वयन बैठक सम्पन्न
Assam असम: शिशु शिक्षा समिति, असम की प्रांतीय चिंतन बिंदु क्रियान्वयन बैठक आज असम प्रकाशन भारती की सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री डॉ. पवन तिवारी, शिशु शिक्षा समिति, असम के अध्यक्ष कुलेंद्र कुमार भगवती, महासचिव जगन्नाथ राजबंशी, प्रांत संगठन मंत्री नीरव घेलानी, कार्यकारी परिषद के कई सदस्यों के अलावा कई चयनित प्रधानाचार्य और पूर्णकालिक कार्यकर्ता समेत पचास से अधिक लोग उपस्थित थे। समिति के प्रचार प्रमुख मुकुटेश्वर गोस्वामी ने पत्रकारों को इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कई सत्रों में आयोजित इस बैठक में विद्या भारती केंद्रीय समिति द्वारा निर्धारित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और शिशु शिक्षा समिति, असम और इसके अन्तर्गत संचालित निकेतनों को आगे बढ़ाने के लिए क्या-क्या कदम उठाए जा सकते हैं, इस पर दिशानिर्देश तैयार किए गए।




