शेयर ट्रेडिंग में रकम दोगुनी करने का

दुर्ग। CG NEWS : भिलाई के सुपेला थाना पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 35 लाख रुपए की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

– Advertisement –

Ad image

आरोपी निशा बिजनेस कंसल्टेंसी और यूनिक इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशन के नाम पर लोगों को 10 से 15 प्रतिशत मासिक मुनाफे का लालच देते थे।शिकायत के बाद पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपियों ने प्रार्थी और उसके परिजनों से योजनाबद्ध तरीके से करोड़ों का निवेश कराकर धोखाधड़ी की है।

– Advertisement –

Ad image

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने धोखाधड़ी की रकम से खरीदी गई करीब 13 लाख रुपए की कार भी जप्त की है।मुख्य आरोपी स्नेहांशु नामदेव, उसकी पत्नी डॉली नामदेव और निशा मानिकपुरी पहले से ही इसी तरह की ठगी के एक अन्य मामले में न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद हैं।सुपेला पुलिस ने तीनों नए आरोपियों — चंदन राव, देवेंद्र सहारे और विवान सिंघानिया को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button