#Social
शोभायात्रा के मद्देनजर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, पुलिस ने जारी किया रूटमैप

Raigarh. रायगढ़। शहर में शोभायात्रा के आयोजन को लेकर प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव करते हुए ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। नटवर स्कूल प्रांगण से प्रारंभ होकर यह शोभायात्रा रामलीला मैदान तक विभिन्न प्रमुख चौकों से होकर गुजरेगी। इसके चलते शहर के कई इलाकों में चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं:
केवड़ाबाड़ी चौक
शहीद चौक
गोगाराईस मिल
सत्तीगुड़ी चौक
चार पहिया वाहनों का प्रतिबंधित क्षेत्र:
गांधी प्रतिमा
गोगाराईस मिल
हण्डी चौक
सारंगढ़ चौक (अग्रसेन चौक)
झाराशिल्प
वैकल्पिक मार्ग:
किरोड़ीमल चौक से आने वाले वाहन केवड़ाबाड़ी चौक से मधुबनपारा मार्ग, सर्किट हाउस व मरीन ड्राइव होते हुए नया शनिमंदिर से डिसेंट टेलर तिराहा के रास्ते गंतव्य जा सकेंगे। जूटमिल से आने वाले वाहन डिसेंट टेलर तिराहा से नया शनिमंदिर, मरीन ड्राइव, सर्किट हाउस, रामपुर तिराहा से होते हुए केवड़ाबाड़ी से अपने गंतव्य की ओर बढ़ सकेंगे। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि शोभायात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।




