संगठन पहले, व्यक्ति बाद में, यही भाजपा की पहचान है: बृजमोहन अग्रवाल

Raipur. रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित एकात्म परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी के उन वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया, जिन्होंने वर्षों से संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने में इन जमीनी कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और त्याग की अहम भूमिका रही है।

ऐसे कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं और आज का यह आयोजन न केवल उनके सम्मान का प्रतीक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है। इस सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप, सांसद एवं विधायक सुनील सोनी, विधायक राजेश मूणत, विधायक पुरन्दर मिश्रा, भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि पार्टी के मूल सिद्धांतों और कार्यकर्ता केंद्रित संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा।




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button