#Social

सड़क हादसा में घायल साइकिल सवार की इलाज के दौरान मृत्यु


Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: र्कपट्टी थानाक्षेत्र के कसया-तमकुहीरोड वाया तुर्कपट्टी मार्ग पर पंसरवा गन्ना क्रय केंद्र के समीप अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार 62 वर्षीय व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हे ऐंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान शनिवार को सुबह मौत हो गई।
थानाक्षेत्र के ही ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के ही बरवाखास टोला निवासी भाजपा नेता संतोष गोंड के पिता वीरन गोंड शुक्रवार को पूर्वाह्न दस बजे विजयपुर निवासी अपने मित्र से मिलने के लिए साइकिल से निकले कि उक्त् स्थान पर वाहन की चपेट मे आकर बुरी तरह घायल हो गए। उन्हे ऐंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां भर्ती होने के बाद उनका इलाज चल रहा था। शनिवार को सुबह उनकी मौत हो गई। पीएम के बाद शव को घर लाकर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button