#Social

सपा नेता को योगी ने बताया पाकिस्तान का प्रवक्ता


उन्होंने कहा कि यह लोग जाति की बात करते हैं, लेकिन जब सत्ता में आते हैं तब तुष्टिकरण की नीति की पराकाष्ठा को पार करते हुए केवल अपने परिवार के हित की बात करते हैं. सीएम योगी कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ था. उन्होंने कहा कि इसे लेकर समाजवादी पार्टी के लोग कैसे-कैसे बयान दे रहे हैं.

सीएम योगी ने कहा कि कभी-कभी तो यह पता लगा पाना भी कठिन हो जा रहा है कि ये समाजवादी पार्टी का नेता बयान दे रहा है या पाकिस्तान का कोई प्रवक्ता. उन्होंने कहा कि इस हमले में कानपुर के एक युवा शुभम द्विवेदी की जान चली गई थी. सीएम योगी ने कहा कि सपा के अध्यक्ष से जब पत्रकारों ने पूछा कि कानपुर का जो नौजवान मरा है, आप उसके घर जाएंगे? तो वह (सपा के अध्यक्ष) बोलते हैं कि हमारी पार्टी का थोड़ी था. उन्होंने कहा कि ये कितना शर्मनाक बयान है. सीएम योगी ने आगे कहा कि सपा का एक राष्ट्रीय प्रवक्ता बयान देता है कि पहलगाम में लोगों को पाकिस्तान ने नहीं मारा है. पाकिस्तान को वह क्लीनचिट देता है. उन्होंने कहा कि सपा के किसी ने कहा कि हिंदुओं ने ही हिंदुओं को मारा. नाम लिए बगैर राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान का भी जिक्र किया और सपा को कठघरे में खड़ा किया. सीएम योगी ने यह भी कहा कि आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई 140 करोड़ लोगों को एकसाथ लड़ना चाहिए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button