IPL 2025: पंजाब किंग्स की सह-मालिक प्रीति जिंटा ने की श्रेयस अय्यर की तारीफ, बोली- आईपीएल में कप्तानी के लिए वह हमारी पहली पसंद थे

IPL 2025: पंजाब किंग्स की सह-मालिक और अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने आईपीएल 2025 में टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की. स्टार भारतीय क्रिकेटर ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को आईपीएल 2024 का खिताब दिलाया. लेकिन आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले फ्रैंचाइज़ी ने उन्हें रिटेन नहीं किया. श्रेयस अय्यर आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में सबसे अधिक मांग वाले खिलाड़ियों में से एक थे. जहां पंजाब किंग्स ने उन्हें 26.75 करोड़ रुपये में साइन किया था. उनके नेतृत्व में पंजाब किंग्स एक ताकतवर टीम की तरह दिख रही है. इस बीच एक फैंस को जवाब देते हुए.

प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “श्रेयस बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं और एक बेहतरीन कप्तान हैं… हमें बहुत खुशी है कि वह पंजाब किंग्स का नेतृत्व कर रहे हैं और हमें खुशी है कि हम उन्हें नीलामी में शामिल कर पाए क्योंकि वह कप्तानी के लिए हमारी पहली और एकमात्र पसंद थे, इसलिए, एक टीम के रूप में हमारे लिए पूरी नीलामी उनके इर्द-गिर्द ही घूमती रही.” नीचे आप पोस्ट देख सकतें हैं.

प्रीति जिंटा ने की श्रेयस अय्यर की तारीफ



img

ipl-2025-punjab-kings-co-owner-preity-zinta-praised-shreyas-iyer-said-he-was-our-first-choice-for-captaincy-in-ipl




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button