समोदा में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार क

जागेश साहू, रायपुर/आरंग। Arang Accident Breaking : आरंग थाना क्षेत्र के नगर पंचायत समोदा में भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ये हादसा हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची हैं।

 

– Advertisement –

Ad image

बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में रानीसागर कि ओर आ रहा था तभी समोदा की तरफ जा रहे अज्ञात वाहन ने चरण ढाबा के पास अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट लगी है, जिससे अधिक खून बहने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

– Advertisement –

Ad image

फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची है और शव का पंचनामा कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस फरार अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button