#Social
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने की सीमेंट की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि पर रोक लगाने की मांग

Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के संसाधनों का दोहन करते हुए सीमेंट कंपनियों द्वारा बार-बार कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि कर प्रदेश की जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। इस संबंध में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ एवं केंद्रीय कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर सीमेंट की बढ़ी कीमतों पर सख्त कदम उठाने की मांग की है। श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सीमेंट का प्रत्येक महीना लगभग 30 लाख टन (6 करोड़ बैग) उत्पादन किया जाता है। जिसकी कीमतों में एकाएक खुले बाजार में 40 रूपये तक की प्रति बोरी के हिसाब से वृद्धि की गई है। प्रदेश में सभी सीमेंट कम्पनियॉ खुले बाजार में नवंबर 2024 के पूर्व लगभग 260 रू. प्रति बोरी सीमेंट बेच रहे थे। जिसे अचानक एक दिन में लगभग 310 रूपये कर दिया गया है।




