सुसाइड करने का समय लिखा 7 बजे, हरकत में आई पुलिस ने बचा ली युवक की जान

अंबिकापुर। एक इंस्टाग्राम पोस्ट, एक इमरजेंसी अलर्ट और पुलिस की त्वरित कार्रवाई, इन तीन कड़ियों ने मिलकर एक युवा की जिंदगी को वापस खींच लिया। युवक आत्महत्या करने जा रहा था, उसने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी। जिसका अलर्ट मिलते ही साइवर सेल की टीम एक्शन में आई और युवक को बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को अंबिकापुर निवासी एक युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या करने से जुड़ा पोस्ट किया था। शाम करीब 4:10 बजे राज्य साइबर सेल जोन इंदौर को मेटा (इंस्टाग्राम) से एक सुसाइड अलर्ट प्राप्त हुआ। अलर्ट में बताया गया कि एक युवक ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि वह शाम 7 बजे लाइव आकर फांसी लगाएगा और उसने इसके पीछे जिम्मेदार लोगों का जिक्र भी किया।

सूचना मिलते ही इंदौर साइबर सेल टीम के सहायक उप निरीक्षक राम बाजपेई और आरक्षक राकेश बामनिया ने सरगुजा साइबर सेल को तुरंत अलर्ट किया। जिले में जैसे ही सूचना पहुंची, नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर रोहित शाह ने तत्काल युवक की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने स्थानीय पार्षद कलीम की मदद से युवक का पता लगाया और उसके घर पहुंची। वहां युवक के माता-पिता की उपस्थिति में समय रहते उसे फांसी लगाने से रोक लिया गया।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button