#Social

सेब के पौधों की खरीद में अनियमितता पर BDO सस्पेंड


Shimla. शिमला। प्रदेश के चंबा जिला के तीसा उपमंडल की ग्राम पंचायत सनवाल में तीन करोड़ के सेब के पौधों की खरीद के मामले में तत्कालीन खंड विकास अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। कुछ समय पहले सनवाल पंचायत में सेब के पौधों की खरीद के मामले में अनियमितता का मामला सामने आया था। सेब के पौधों की खरीद के मामले में एसडीएम द्वारा जांच की गई थी। एसडीएम की जांच रिपोर्ट में मनरेगा के तहत हुई सेब के पौधों की खरीद

में कई अनियमितता सामने आई थी, जिसके बाद विभागीय जांच के बाद ग्रामीण विकास विभाग द्वारा तत्कालीन खंड विकास अधिकारी तीसा मनीश कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की पुष्टि ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक राघव शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सनवाल में मनरेगा के तहत की गई तीन करोड़ के सेब के पौधों की खरीद में अनिमितता पाई गई है। जिसके बाद तत्कालीन खंड विकास अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button