#Social
सौरभ, मुस्कान और नशेड़ी साहिल, खौफनाक वारदात ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया

Meerut Muskan And Sahil Arrested: मेरठ के सौरभ राजपूत का उसकी पत्नी मुस्कान ने ही प्रेमी साहिल के साथ मिलकर कत्ल कर दिया। मर्चेंट नेवी में अधिकारी रहे सौरभ राजपूत के कत्ल के बाद शव के 15 टुकड़े कर डाले और ड्रम में डालकर सीमेंट से सील कर दिया। इतने खूंखार अपराध को अंजाम देने के बाद पत्नी मुस्कान प्रेमी साहिल के साथ हिमाचल प्रदेश ट्रिप पर चली गई। पुलिस की जांच में इस कहानी में प्यार, धोखा और कत्ल का जो सच सामने आया है, वह हैरान करता है। मुस्कान ने सौरभ से भी लव मैरिज की थी।




