स्कॉर्पियो और बाइक की जोरदार भिड़ंत,

राजनांदगांव। CG BREAKING: राजनांदगांव जिले के छुरिया क्षेत्र अंतर्गत शिकारीमाहका – भोलापुर मार्ग में स्कॉर्पियो और मोटर साइकिल के बीच भीषण हो गई । जिसमें घटना स्थाल पर ही एक युवक और एक युवती की मृत्यु हो गई। वहीं इस हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवती ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वही स्कॉर्पियो में सवार भोलापुर निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई
राजनांदगांव जिले के छुरिया मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर दूर भोलापुर मार्ग पर स्कॉर्पियो और मोटर साइकिल के बीच भीड़त से मंगलवार को ही तीन लोगों की मौत हो गई थी, तीनों मृतक ग्राम गहिराभेडी के निवासी थे। वहीं दुर्घटना में घायल भोलापुर निवासी 66 वर्षीय कमल दास बंजारे ने राजनादगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। हादसे के बाद गांव में मातम छाया हुआ है।

बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत भोलापुर से बीपी के मरीज को स्कॉर्पियो वाहन में छुरिया अस्पताल लाया जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो बहन व भाई स्कार्पियो वाहन की चपेट में आ गए । जिससे एक युवती और युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड दिया।
स्कार्पियो व मोटरसाइकिल में हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कार्पियो वाहन दो चार बार पलटी खाते हुए खेत में जा घुसी। तत्काल 112 कि मदद घायलों को छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इस मामले में एएसपी किर्तन राठौर ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है, जिसपर मामला दर्ज किया गया है
Source link




