स्टार टेलीविजन प्रोडक्शंस का जियोस्टार के साथ विलय पूरा, रिलायंस ने की आधिकारिक पुष्टि

Reliance-STPL Merger: नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपनी सहायक कंपनी स्टार टेलीविजन प्रोडक्शंस लिमिटेड (STPL) का जियोस्टार के साथ विलय पूरा होने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कंपनी के अनुसार, जियोस्टार ने 30 नवंबर 2025 को शाम 6:09 बजे सूचित किया कि विलय योजना उसी दिन से प्रभावी हो गई है। इसके साथ ही STPL पूरी तरह जियोस्टार में समाहित हो गई है।


Reliance-STPL Merger: STPL स्टार ब्रांड का मालिकाना हक रखती थी और इसे समूह की अन्य कंपनियों को लाइसेंस प्रदान करती थी। रिलायंस ने 14 नवंबर 2024 को इस विलय प्रक्रिया की शुरुआत की जानकारी दी थी। जियोस्टार, रिलायंस और वैश्विक दिग्गज वॉल्ट डिज्नी के भारतीय मीडिया कारोबार के नवंबर 2024 में हुए विलय का परिणाम है। उस समय इस संयुक्त उद्यम का मूल्यांकन 8.5 अरब डॉलर आंका गया था।



Reliance-STPL Merger: कंपनी भारत के प्रमुख मीडिया और मनोरंजन प्लेटफॉर्म के रूप में तेजी से उभरी है। जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में जियोस्टार ने 7,232 करोड़ रुपये का राजस्व और 1,322 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। इस साल फरवरी में जियोस्टार ने अपने दो बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोसिनेमा और डिज्नी+ हॉटस्टार को एकीकृत करते हुए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘जियोहॉटस्टार’ लॉन्च किया था। उद्योग विशेषज्ञों के मुताबिक STPL का विलय जियोस्टार को कंटेंट निर्माण और ब्रांड लाइसेंसिंग के क्षेत्र में और अधिक मजबूती देगा, जिससे प्रतिस्पर्धी मनोरंजन बाजार में इसकी स्थिति और सुदृढ़ होगी।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button