स्टील प्लांट में हादसा, 3 की मौत कई घायल

राजधानी रायपुर के वेंकटेश्वर इस्पात में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है जिसमें तीन मजदूरों के बुरी तरह से झूलसने की सूचना है। ब्लास्ट की जानकारी मिलने पर उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ले रही है।

बता दें कि सरिया बनाने वाली निजी स्टील प्लांट ववेंकटेश्वर के पैनल में अचानक आज सुबह ब्लास्ट हो गया। हादसा सुबह तकरीबन 9 बजे का बताया जा रहा है।

मौके पर पहुची पुलिस ने 3 मजदूरों के शव बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में कई मजदूर घायल हुए है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button