क्या आपने कभी ऐसा सुना या देखा हैं : इस पेड़ पर उगती हैं महिलायें, जिसे नारी लता कहते है !

हिमालय। कभी आपने ऐसा नही सुना है ना…शायद आपको जानकर यकीन नहीं होगा पर ये सच्चाई है।हिमालय में 20 वर्ष में एक बार स्त्री के आकार के फूल तैयार होते हैं जिसे नारी लता कहते हैं। इसकी बनावट की वजह से इसे “नारीलता” के नाम से जाना जाता है और ये रहस्यों की भूमि यानि हिमालय में पाया जाता है…!
विशेषज्ञ बताते हैं कि ये फूल 20 साल में एक बार खिलते हैं और देखने पर प्रकृति की अनोखी कलाकृति जैसे मालूम होते हैं।

जब आप इन्हें देखेंगे तो पेड़ पर लटकी हुई गुड़िया की तरह मालूम होती हैं परंतु वास्तव में ये फूल ही होते हैं।
बताया जाता है कि ये श्रीलंका और थाईलैंड में भी पाये जाते हैं।
जबकि दुर्लभ होने के कारण इन्हें आमतौर पर देखना असंभव होता है।
हिमालय की वादियां अनेक और विचित्र रहस्यों के लिये प्रसिद्ध हैं।
क्योकि ये भगवान शिव का घर कहा जाता है जिसके कारण से यहां करोड़ों वर्षों से ऋषि मुनियों के तपस्या करने की जानकारियां भी सामने आती हैं। जिनका सम्पूर्ण उल्लेख पुराणों में भी मिलता है।
जबकि इस वृक्ष और फूल के बारे में फिलहाल अभी कुछ अधिक शोध नहीं हुआ है मगर ये बीस साल के अंतर को वैज्ञानिक भी प्रकृति का एक और आश्चर्य ही मानते हैं।
ऑर्किडासिए परिवार का ये फूल हाबेनरिया प्रजाति का है।
हाबेनरिया की सभी प्रजातियों के फूल ट्यूबर युक्त स्थलीय ऑर्किड होते हैं। ये फूलU श्रीलंका में “लियाथाबरा माला” के नाम से जाना जाता है, जिसकी 10 अलग-अलग प्रजातियां हैं। वहीं थाईलैंड में इस फूल के पौधे को नारीपोल कहा जाता है।



