#Social
स्थापना दिवस कार्यक्रमों के लिए भाजपा की तैयारी पूरी

Shimla. शिमला। हिमाचल भाजपा ने पार्टी के लिए स्थापना दिवस के लिए तय कार्यक्रमों के लिए जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। ये कार्यक्रम छह से 13 अप्रैल तक होंगे। यह जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि इन कार्यक्रमों हेतु प्रदेश स्तर पर संयोजक एवं सह-संयोजक तथा संसदीय क्षेत्रों में संयोजकों की नियुक्तियां की गई है। कार्यक्रम संयोजक संजीव कटवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष और सह-संयोजक सुमीत कुमार शर्मा प्रदेश सचिव
होंगे।
उसी प्रकार से संसदीय क्षेत्र के संयोजक शिमला प्रदेश सचिव डेजी ठाकुर, हमीरपुर प्रदेश सचिव राजेश ठाकुर, मंडी प्रदेश सचिव विनोद कुमार और कांगड़ा प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा रहेंगे। बिंदल ने बताया कि 13 से 25 अप्रैल तक डा. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य पर होने वाले कार्यक्रमों हेतु प्रदेश स्तर पर संयोजक एवं सह-संयोजक तथा संसदीय क्षेत्रश: संयोजकों की नियुक्तियां की गई हैं। कार्यक्रम संयोजक बिहारी लाल शर्मा प्रदेश महामंत्री और सह-संयोजक मुनीष चौहान प्रदेश सचिव रहेंगे। संसदीय क्षेत्र प्रभारी कांगड़ा पवन काजल विधायक, मंडी प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, हमीरपुर प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी और शिमला अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश डोगरा रहेंगे।




