हीरा जैसे खनिज के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गरियाबंद। Gariaband Crime : जिले की देवभोग पुलिस ने अवैध खनिज तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 नग बहुमूल्य हीरा जैसे खनिज पदार्थों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। बरामद सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपए आंकी गई है।

– Advertisement –

Ad image

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गांजा, शराब, हीरा तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता देवभोग थाना पुलिस को मिली।

– Advertisement –

Ad image

घटना का विवरण 
दिनांक 09 नवंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि देवभोग शरदापुर आईटीआई कॉलेज के सामने दो व्यक्ति संदिग्ध परिस्थिति में चमकीले पत्थर लिए ग्राहक की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई
1️⃣ खीर सिंह मांझी, पिता स्व. लालू मांझी, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम झूलेनबर, थाना चांदाहांडी, जिला नवरंगपुर (उड़ीसा)।
2️⃣ हरीशंकर नेताम, पिता स्व. देवी सिंह नेताम, उम्र 27 वर्ष, निवासी पायलीखण्ड जुगाड़, जिला गरियाबंद (छत्तीसगढ़)।

– Advertisement –

Ad image

दोनों के कब्जे से 22 नग हीरा जैसे चमकीले पत्थर (कीमत ₹2,30,000), 2 मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 04 KB 0696) बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इन पत्थरों को ऊँचे दामों पर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। पुलिस द्वारा जब वैध दस्तावेज मांगे गए, तो दोनों कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2), 3(5) खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 एवं धारा 21(4) माइनिंग एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

देवभोग पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनिज तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button