होटल की आड़ में चल रहा सेक्स रैकेट फूटा, 4 युवतियों समेत 8 गिरफ्तार
Sex racket running under the guise of hotel exploded, 8 including 4 girls arrested
बिलासपुर। बिलासपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। होटल संचालन की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस ने ईगल होटल में छापेमार कार्रवाई कर महिला, कॉलगर्ल, ग्राहक और होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। होटल के तीन अलग-अलग कमरे में 4 लड़के और 4 लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई हैं। मामला बिलासपुर जिले के थाना चकरभाठा का है।
थाना चकरभाठा पुलिस द्वारा पीटा एक्ट की कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याययिक रिमांड पर भेजा गया। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक टांसपोर्ट नगर परसदा स्थित ईगल होटल मे मंगला निवासी लक्ष्मी शुक्ला द्वारा कुछ लडकियो को लेकर देहव्यपार कराने हेतु कुछ लड़कों के साथ उक्त होटल मे कमरा लेकर देहव्यापार करा रही थी। इस सूचना पर उच्च अधिकारी को अवगत कराया गया।
पुलिस ने गवाह तलब कर हमराह स्टाफ एवं गवाह के रेड कार्यवाही हेतु ईगल हॉटल परसदा रवाना हुई और रेड कार्यवाही कर उक्त होटल में तीन लडकी एवं तीन लड़को को अलग अलग रूम में आपत्तीजनक स्थिति में पाये जाने से उक्त लडकी लडको से पूछताछ किया गया। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक लक्ष्मी शुक्ला के द्वारा उन्हे देहव्यापार के लिये लाना बताये लडकियो का मेमोरेण्डम कथन लिया गया। मेमोरेण्डम कथन के आधार पर 10 नग मोबाईल नगदी रकम 14200 रूपये एक मोटर साईकिल हीरो पेशन एक्स प्रो एवं एक एक्टीवा व कंडोम जप्त किया गया।
आरोपी विनय देवागन पिता रमेश देवांगन उम्र 20 साल निवासी यदुनंदन नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी टीका राम देवांगन पिता स्व० दुर्गा प्रसाद देवांगन उम्र 30 साल निवासी गनियारी थाना कोटा हाल मुकाम अशोक नगर मुरूम खदान सरकण्डा निखिल कौशिक पिता घनाराम उम्र 26 साल साकिन ठरकपुर थाना सीपत एवं हॉटल संचालक संदीप ठाकरे पिता स्व० सुरेश ठाकरे उम्र 31 साल निवासी देवरीखुर्द आजाद नगर थाना तोरवा सभी जिला बिलासपुर व देहव्यापार करने वाली महिलाओ को मौके पर गिरफ्तार किया गया है आरोपियों का कृत्य धारा सदर के मौके पर देहाती नालसी कायम कर माल मुलजिम लेकर थाना आये नंबरी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया हैं।




