1 जुलाई से देश में लागू होगी वीबी-जी राम जी योजना, जानें पुराने जॉब कार्ड का क्या होगा?

VB-G RAM G: नई दिल्ली: ग्रामीण भारत में रोजगार की तस्वीर बदलने वाली एक बड़ी तैयारी शुरू हो चुकी है। सालों से गांवों में रोजगार की गारंटी देने वाली मनरेगा योजना की जगह अब केंद्र सरकार नई योजना ‘वीबी-जी राम जी’ यानी विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन-ग्रामीण लागू करने जा रही है। यह नई व्यवस्था 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में लागू होगी।

पुराने जॉब कार्ड का क्या होगा?



नई योजना लागू होने के बाद सबसे बड़ा सवाल पुराने मनरेगा जॉब कार्ड को लेकर उठ रहा है। सरकार के मुताबिक, जिन मजदूरों के जॉब कार्ड पहले से ई-केवाईसी सत्यापित हैं, उनके अधिकार सुरक्षित रहेंगे और कार्ड नए सिस्टम में भी मान्य होंगे। संक्रमण काल में किसी भी श्रमिक का बकाया या सुविधा प्रभावित नहीं होगी।

मजदूरों को मिलेंगे नए अधिकार



सरकार का दावा है कि इस योजना के जरिए ग्रामीण परिवारों को पहले से ज्यादा गारंटीशुदा रोजगार मिलेगा। अगर आवेदन के बाद समय पर काम नहीं मिला, तो मजदूरों के बैंक खाते में सीधे बेरोजगारी भत्ता भेजा जाएगा। मजदूरी भुगतान के लिए भी पारदर्शी और सख्त नियम लागू किए जाएंगे।

बनेगी नई निगरानी व्यवस्था



योजना की निगरानी के लिए राष्ट्रीय स्तर की स्टीयरिंग कमेटी और केंद्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद का गठन किया जाएगा। साथ ही मजदूरों की शिकायतों के समाधान के लिए मजबूत शिकायत निवारण प्रणाली तैयार की जा रही है।

राज्यों और जनता से मांगे सुझाव



ग्रामीण विकास मंत्रालय ने इस योजना के नियमों पर राज्यों, विशेषज्ञों और आम लोगों से सुझाव मांगे हैं। सरकार का कहना है कि सभी सुझावों पर विचार करने के बाद अंतिम नियम लागू किए जाएंगे।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button