#Social
108 बूथों पर 3 से 5 कार्यकर्ताओं की टीम गठित

Flagship. झंडूता। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि भाजपा के लिए देश सर्वोपरि है। कई अन्य राजनीतिक दलों की तरह जाति, धर्म या क्षेत्रवाद की जहरीली राजनीति करने के बजाए भाजपा पूरे देश को अपना परिवार मानती है। भाजपा केवल चुनाव लडऩे और जीतने तक सीमित नहीं है, जबकि यह एक व्यवस्था के साथ आंदोलन भी है। अपनी राष्ट्रवादी विचारधारा की बदौलत ही भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनने का गौरव हासिल हुआ है। पार्टी ने हर वर्ग के अधिक से अधिक लोगों को भाजपा परिवार के साथ जोडऩे के लिए नए सिरे से सदस्यता अभियान शुरू किया है, ताकि देश सुरक्षित हाथों में रह सके। रविवार को जीतराम कटवाल ने झंडूता विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान को लेकर मंडल भाजपा की
समीक्षा बैठक में भाग लिया।
मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल ने बताया कि कि विधानसभा क्षेत्र के सभी 108 बूथों पर 3 से 5 कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है। हर टीम बूथ प्रभारी के नेतृत्व में काम कर रही है। ग्राम केंद्र, जोन और मंडल स्तर पर भी प्रभारियों समेत 3 से 5 कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई है, सभी इसमें पूरा सहयोग दे रहे हैं। जीतराम कटवाल ने सदस्यता अभियान के तहत मंडल और बूथ स्तर पर अब तक हुए कार्य की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का कोई भी परिवार छूटना नहीं चाहिए। कार्यकर्ता हर वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में भाजपा परिवार का सदस्य बनाने के लिए ईमानदारी से कार्य करें। बैठक के बाद जीतराम कटवाल ने गालियां, गेहड़वीं और जांगला पंचायतों का दौरा भी किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के साथ ही उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इन समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।




