#Social

लायंस क्लब Lakhisarai के द्वारा लगाया गया स्वास्थ्य शिविर


Lakhisarai लखीसराय: प्रत्येक रविवार की तरह इस रविवार भी लायंस क्लब लखीसराय के द्वारा मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं आँखो का मुफ़्त शिविर चितरंजन रोड स्थित लायंस फाउंडेशन हॉल में लगाया गया। आज के इस शिविर में काफ़ी भीड़ देखने को मिली। इस शिविर में क्लब के चार्टर मेम्बर और चिकित्सक डॉ कुमार अमित ने क़रीब 129 जरूरतमंद मरिज़ो का मुफ़्त में जाँच करते हुए मुफ़्त दवाइयाँ भी वितरण करायी। दवाइयों का वितरण क्लब के मेम्बर प्रेमचंद कुमार के सहयोग से की गई।
साथ ही कलकत्ता से आये हुए नेत्र जाँच विशेषज्ञ के द्वारा भी क़रीब 36 ज़रूरतमंदों की मुफ़्त जाँच भी की।यहाँ लायंस क्लब लखीसराय के सौजन्य से केबल 300/- में आँखो की जाँच के साथ पॉवर का शीशा फ़्रेम के साथ दिया जाता है। इसका लाभ सीधे यहाँ के नागरिकों को मिलता है। आज के इस कार्यक्रम में क्लब के वरीय सदस्य राजेंद्र प्रसाद सिंघानिया, कोषाध्यक्ष विजय बंका, रंजन कुमार स्नेही, प्रभात रंजन के साथ साथ राहुल सिंघानिया ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button