13,850 करोड़ का भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

 नई दिल्ली। PNB scam Mehul Choksi Arrested: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले का मुख्य आरोपी और भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार किया है।केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की अपील पर बेल्जियम पुलिस ने चोकसी को गिरफ्तार किया। भारत ने बेल्जियम से चोकसी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चोकसी फिलहाल जेल में है।


PNB scam Mehul Choksi Arrested:
बता दें कि मेहुल चोकसी भारत में 4,000 स्टोर वाली खुदरा आभूषण फर्म गीतांजलि जेम्स का मालिक है। चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक की मुंबई स्थित ब्रेडी हाउस ब्रांच में 14 हजार करोड़ से ज्यादा का घोटाला का आरोप है। दोनों ने बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से 2011 से 2018 के बीच फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग्स (एलओयू) के जरिए रकम विदेशी खातों में ट्रांसफर की गई थी।




PNB scam Mehul Choksi Arrested: 2018 में भारत छोड़कर भागे




जनवरी 2018 में कारोबारी मेहुल चोकसी और उसका भतीजा नीरव मोदी भारत छोड़कर भाग गए। इसके बाद CBI ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। फरवरी 2018 में ईडी ने केस दर्ज किया, 23 फरवरी को रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर ने चोकसी का पासपोर्ट रद्द किया। जांच में खुलासा हुआ कि चोकसे और उसके भतीजे ने 13,850 करोड़ का घोटाला किया है। चोकसी भारत में आपराधिक साजिश,आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी और बेईमानी सहित संपत्ति की डिलीवरी, भ्रष्टाचार और अन्य मामलों में वांछित है। चोकसी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button