17 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों के तबादले

जांजगीर-चांपा। CG Transfer News : जिले में प्रशिक्षु उप निरीक्षकों के व्यवहारिक प्रशिक्षण को लेकर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। जांजगीर-चांपा एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने जिले के 17 उप निरीक्षकों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है।
आदेश के तहत सभी 17 उप निरीक्षकों को जिले के अलग-अलग ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के थानों में पदस्थापित किया गया है। साथ ही उन्हें संबंधित थाना प्रभारियों के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।

एसपी द्वारा जारी आदेश के बाद संबंधित उप निरीक्षकों को नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Source link




