2 महीने में यातायात पुलिस ने वसूला 60 लाख से

Raigarh : रायगढ़ जिले की यातायात पुलिस ने जनवरी और फरवरी माह में कुल 60 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूल कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यातायात डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इन दो महीनों में विभिन्न यातायात उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की गई, जिसके तहत बड़े पैमाने पर जुर्माना वसूला गया।

बीते दो महीनों में यातायात पुलिस ने 1230 मामलों में ओवर स्पीडिंग के आरोप में 14 लाख 31 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने वाले 1684 चालकों से 14 लाख 69 हजार रुपए वसूल किए गए। इसके अलावा, बिना हेलमेट लगाए दुपहिया वाहन चलाने वाले 448 चालकों से 2 लाख 30 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। नो एंट्री में गाड़ियों को घुसाने के 1000 मामलों में से 20 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया।

– Advertisement –

Ad image

यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों में भी सख्ती बरती। 19 चालकों का चालान काटकर उन्हें न्यायालय के सामने पेश किया गया। इन सभी उपायों से यातायात पुलिस ने न केवल सड़क सुरक्षा को बढ़ावा दिया बल्कि प्रदेश में अपनी प्रभावी कार्रवाई के कारण महत्वपूर्ण स्थान भी प्राप्त किया। यह आंकड़े इस बात का संकेत हैं कि रायगढ़ जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार सजग है, और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनता को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। यातायात पुलिस का यह अभियान आने वाले समय में भी जारी रहेगा, ताकि सड़कों पर दुर्घटनाओं की संख्या को कम किया जा सके।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button