प्रदेश में आज 298 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान…रायपुर के 118 मरीज भी शामिल

रायपुर। कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया हबुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में कुल 298 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है. जिसमे रायपुर से 118, दुर्ग से 30, बिलासपुर से 28, कांकेर से 26, रायगढ़ से 17, राजनांदगांव से 16, बलौदाबाजार व नारायणपुर से 9, महसमुँद से 6, सूरजपुर-जशपुर-सुकमा से 5, जांजगीर व बस्तर से 4, कोरिया व गरियाबंद से 3, बालोद-बेमेतरा व दंतेवाड़ा से 2 और कोरबा -मुंगेली-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 1-1 मरीज शामिल है. वहीं 221 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए है। बुलेटिन के अनुसार आज 7 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है. राज्य में कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 11328 है।






