03 December 2020 – लव कपल के सितारे आज क्या कहते हैं, किसका दिन होगा खुशनुमा, किनके बनेंगे काम, जानिए लव राशिफल

आज का लव राशिफल 3 दिसंबर 2020, Today’s Love Hororscope 3 December 2020, Aaj Ka Love Rashifal, प्रेम राशिफल, Prem Rashifal, : आज लव कपल के सितारे आज क्या कहते हैं। किसका दिन होगा खुशनुमा, किनके बनेंगे काम। (Today’s Love Rashifal in Hindi 3 December 2020 Aaj Ka Love Horoscope आज का लव राशिफल इन हिंदी @ cgtop36.com )

मेष
लवर्स के बीच आज किसी बात को लेकर उलझन हो सकती है। काम के दबाव के कारण मुलाकात नहीं हो पाएगी। मोबाइल पर बातचीत हो सकती है।

वृषभ
आज लव पार्टनर घूमने जा सकते हैं। विवाहितों के बीच रोमांस रहेगा। ऑफिस से सहयोगी अपनी दिल की बातें करेंगे। आज का दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन
दफ्तर में जिनके बीच रिलेशनशिप है उनके बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। हालांकि इन्हें अपनी समस्या जल्द से जल्द सुलझाने का प्रयास करना चाहिए।

कर्क
सिंगल्स को उनका पार्टनर मिल सकता है। नए प्रेमी खुश रहेंगे। गिफ्ट दे सकते हैं। विवाहित के बीच मधुरता बनी रहेगी। आज घूमने जा सकते हैं।

सिंह
कहीं बाहर जा रहे लवर्स को आज सावधान रहना होगा। मुलाकात के दौरान कुछ अप्रिय घटित हो सकता है। नवविवाहित बेहद रोमांटिक रहेंगे।

कन्या
आज लवर्स को मुलाकात करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मोबाइल पर भी चर्चा हो सकती है। वहीं शादीशुदा लोग खुश रहेंगे।

तुला
लवर्स के बीच रिलेशनशिप मजबूत होगा। काम का दबाव होगा, इसके चलते मुलाकात नहीं हो पाएगी। एक दूसरी की भावनाओं को समझेंगे। प्यार बढ़ेगा।

वृश्चिक
आज का दिन लवर्स के लिए बेहद शानदार हो सकता है। शादी की बात कर सकते हैं। परिजनों की अनुमति मिलने की उम्मीद है। विवाहित खुश रहेंगे।

धनु
नवविवाहित आज घूमने का प्लान बनाएंगे। बेहद रोमांटिक रहेंगे। जीवन का नया आनंद महसूस करेंगे। ऑफिस में सहयोगी करीब आएंगे। दिन अच्छा रहेगा।

मकर
लव पार्टनर आज ज्यादा तनाव लेने से बचें। प्यार मजबूत होगा। सोशल मीडिया पर चर्चा हो सकते हैं। बाहर जा रहे हैं तो सतर्क रहना होगा।

कुंभ
प्रेमियों के लिए आज का दिन खास हो सकता है। अपने पार्टनर की कामयाबी को सेलिब्रेट करेंगे। गिफ्ट देंगे। आज खर्च ज्यादा होगा। दंपत्तियों के बीच मधुरता रहेगी।

मीन
जिन्हें अब तक लव पार्टनर नहीं मिला है उन्हें अभी इंतजार करना होगा। वहीं जिनका रिलेशनशिप काफी दिनों से है वे अपने रिश्ते के बारे में परिवार वालों को बता सकते हैं।

Related Articles

Back to top button