7 श्रद्धालुओं की मौत पर बृजमोहन अग्रवाल ने जताया दुःख

रायपुर। 7 श्रद्धालुओं की मौत पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दुःख जताया है, भगवान केदारनाथ से प्रार्थना है कि, दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवारों को यह असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें। साथ ही दुर्घटना में घायल सभी श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

बता दें कि केदारनाथ के पास रविवार सुबह एक निजी कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर ने रविवार सुबह 5:24 मिनट पर केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे। हादसे में सभी लोगोंं के मारे जाने की खबर है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक हादसे की वजह खराब मौसम बताई जा रही है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button