एक्टर सुशांत सिंह की मौत के गम में 7 वीं कक्षा की छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी बरामद

भिलाई । सेक्टर 7 – 12 वर्षीय नाबालिक ने बीती शाम अपने घर के कमरे में खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि उस वक्त घर पर कोई नहीं था। छात्रा अभिनेता सुशांत सिंह की मौत से आहत बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार शाम को छात्रा के परिजन कुछ समय के लिए घर से बाहर गए थे। आने के बाद देखा की कमरा बंद था। काफी आवाज लगाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो आशंका के चलते पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया।छात्रा अपने कमरे में फंदे से लटकती मिली।
आपको बता दें कि कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने सुशांत सिंह की मौत के बारे में लिखा है, उसका जाना उसे अच्छा नहीं लगा।




